HomeInternationalवेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही 32 की मौत, भारत ने मदद...

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही 32 की मौत, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने पूरे देश को दहला दिया है। उत्तरी-मध्य वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई। पहले 7.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया, जबकि महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा खतरनाक भूकंप आया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र यूमारे के पास था।

काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान

राजधानी काराकास सहित कई इलाकों से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर भारी नुकसान देखा जा सकता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग सुरक्षित जगहों पर छिपने की कोशिश करते दिखाई दिए।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद दुनिया भर से मदद की पेशकश की जा रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि वेनेजुएला में आई इस आपदा से वह बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

भारत हर संभव सहायता के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वेनेजुएला भेजे जाने के लिए एनडीआरएफ की एक विशेष टीम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारत की मानवीय भूमिका

वेनेजुएला संकट के बीच भारत की इस पहल को वैश्विक मानवता और आपदा प्रबंधन में उसकी बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। इस हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

इस बीच, घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने तबाही की भयावहता को साफ दिखाया है। एयरपोर्ट पर हुए नुकसान की तस्वीरों को वहां मौजूद पूर्व सांसद विलमर अजवाजे ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया।

वेनेजुएला में भूकंप से 32 की मौत, 700 घायल

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा है कि भूकंप से कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और 700 अन्य घायल हो गए हैं. रोड्रिगेज ने आगे कहा कि ला गुएरा शहर में दर्जनों इमारतें ढह गई हैं. उन्होंने इसे एक ‘त्रासदी’ बताया है.


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.