HomeUncategorizedयोग दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 06 स्थलों पर आयोजित...

योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 06 स्थलों पर आयोजित होगा योगा कार्यक्रम

हल्दवानी, खबर संसार। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जनपद स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 8वां योग दिवस मनाया जाना है। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में प्रातः 07 से 08 बजे तक 06 स्थलों नैनीताल में पन्त मूर्ति से फ्लैट तक, पीजी डिग्री कॉलेज रामनगर, विकास भवन भीमताल, लोनिवि गेस्ट हाउस मुक्तेश्वर, कैंची धाम व मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में योग दिवस मनाया जाएगा। नैनीताल में योग दिवस को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा व सभी 06 स्थलों पर योगा के लिए योग विशेषज्ञ भी रहेंगे।

इसे भी पढ़े-जनता दरबार में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज आदि की 13 शिकायतें आई

योगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा

ऋषिकेश से आयोजित होने वाले योगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा, इसके लिये आयुर्वेदिक विभाग को समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम एस गुंज्याल ने बताया कि 21 जून को होने वाले आयोजन के लिए हर व्यक्ति से योग करने की अपील की जा रही है।

लोगों से कहा जा रहा है कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, न केवल उस एक दिन बल्कि हर दिन योग को अपने जीवन में शामिल करें और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। उन्होंने बताया कि 15 से 20 जून तक मिनी स्टेडियम में योग अभ्यास का आयोजन भी किया जाएगा। 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।

इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ मीरा, डॉ प्रदीप मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार, क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्दीकी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.