HomeUttarakhandआर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर माननीय सांसद अजय भट्ट, रिटायर्ड जज सुप्रीम कोर्ट प्रफुल्ल पन्त, मेयर गजराज बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री दीपक मेहरा, राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, कर्नल जगत सिंह जंतवाल (रिटायर्ड), कर्नल गंगा सिंह कन्याल (रिटायर्ड), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक चन्द्र शेखर आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से हुई,  उसके बाद सांसद अजय भट्ट जी, रिटायर्ड जज सुप्रीम कोर्ट श्री प्रफुल्ल पन्त जी एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हमारे विद्यालय की राज्य एवं जिला टॉपर कक्षा 12वीं की आस्था पंत, जिला टॉपर इशिता कन्याल व जिला टॉपर मानस पलड़िया को सम्मानित कर उनके अभिभावको को शुभकामनाएँ प्रदान की।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

छात्रा आस्था पन्त ने 500 में से 497 अंक (99.4 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था ने 3 विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। इशिता कन्याल ने 500 में से 496  अंक (99.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इशिता ने 2 विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपने कठिन परिश्रम को साबित किया है, वहीँ मानस पलडिया ने पूरे जिले में 7वां स्थान प्राप्त कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्रों की इन्हीं उपलब्धियों के लिए  इन बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उन छात्रों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए थे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.