HomeNationalमंत्रीजी बोले, सड़कें हों तो Katrina कैफ के गाल जैसी

मंत्रीजी बोले, सड़कें हों तो Katrina कैफ के गाल जैसी

खबर संसार, नई दिल्ली :  मंत्रीजी बोले, सड़कें हों जो Katrina कैफ के गाल जैसी, राजस्थान के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनते ही राजेंद्र गुढ़ा अपने एक विवाद बयान के चलते सबकी नजरों में आ गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्री ने सड़क और Katrina कैफ के गाल पर विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने चीफ इंजीनियर से कहा क्षेत्र की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए। इससे पूर्व लालू यादव से लेकर कई राज्यों के मंत्री इस तरह के बयान दे चुके हैं।

ये भी पढें- भूल कर भी न करें ये लोग Papayas का सेवन, वर्ना…..

हेमा मालिनी बूढ़ी हो गई….Katrina के गाल जैसी

राजस्थान के मंत्री चीफ इंजीनियर सड़कों की बात कर रहे थे। कह रहे थे कि अब बहुत अच्छी सड़कें बनाई जाएगी। पब्लिक में से आवाज आई की। हेमामालनी के गालो जैसी, राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने लालू प्रसाद यादव से दो कदम आगे बढ़ते हुए, कहा कि हेमामालनी तो अब बूढ़ी हो गई है, कोई नई बताओ, इस पर फिर पब्लिक से आवाज आई कि  Katrina कैफ जैसी, तो राज्य मंत्री ने फिर दोहराया कि कैटरीना कैफ के गालों जैसी सडक बनानी चाहिए। अब उनका बयान की काफी चर्चा में है।

लालू प्रसाद यादव ने भी दे चुके हैं इस तरह के बयान 

वैसे पहले भी इस तरह के बयान नेताओं द्वारा दिये जा चुके हैं। इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी 2005 में बिहार की सड़कों को लेकर कहा था कि यहां की सड़कें हेमामालिनी के गालों जैसी चिकनी बनेंगी। अक्टूबर 2019 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मंत्री पीसी शर्मा इससे आगे बढ़ गए। उन्होंने खराब सड़कों को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों जैसा बताकर हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनवाने का बयान दिया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.