ख़बर संसार खटीमा.-दिलीप अरोरा मिशन संवाद: उत्तराखण्ड पुलिस में भावनाओं और विश्वास का सेतु बनेगा. जी हा”जब महिला नेतृत्व संवेदना से भरा हो – तब परिवर्तन सिर्फ नीतिगत नहीं, सांस्कृतिक होता है” इसका उदहारण बन रही हैं कुमाऊ आईजी रिद्धिम अग्रवाल।आज उधम सिंह नगर के खटीमा विधान सभा मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में ‘मिशन संवाद’ की शुरुआत खटीमा से ही प्रारम्भ हुई, जो न केवल एक कार्यक्रम है बल्कि पूरे पुलिस बल के आत्मसम्मान को पुनः जाग्रत करने का माध्यम है।
मिशन संवाद: उत्तराखण्ड पुलिस में भावनाओं और विश्वास का सेतु बनेगा
इस अभिनव पहल की सूत्रधार बनीं IG कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल। जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम नीतियों से आगे बढ़कर मानवीय स्पर्श लेकर आया है। DGP दीपम सेठ की उपस्थिति में हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस बल की मानसिक स्थिति को समझने और उसे सुधारने पर विशेष ज़ोर दिया गया।
इस कार्यक्रम के ज़रिए IG रिद्धिम ने स्पष्ट कर दिया कि पुलिस बल को केवल काम का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की तरह देखा जाना चाहिए
संवाद कार्यक्रम “स्कूल ऑफ लाइफ” संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ तनावग्रस्त कर्मियों की पहचान कर काउंसलिंग, ध्यान और जीवनशैली सुधार जैसे उपायों के माध्यम से उनकी सहायता करेंगे।कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित है: पहले चरण में कार्यशालाएं, दूसरे में गहन परामर्श और तीसरे में विशेष निगरानी। साथ ही संवाद ऐप के ज़रिए हर कर्मी को व्यक्तिगत व गोपनीय सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है।इस प्रयास से मुख्यमंत्री का सुशासन विज़न सिर्फ घोषणाओं में नहीं, धरातल पर जीवंत होता दिख रहा है। IG रिद्धिम अग्रवाल का यह योगदान न केवल कुमाऊँ बल्कि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस बल में प्रेरणा का स्रोत बनेगा।कार्यक्रम मे सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सहित कुमाऊ कमीशनर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, उधम सिंह नगर जिला अधिकारी नितिन भदौरिया, जिले के कप्तान एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित शासन व पुलिस के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
