खबर संसार, पटना: ट्रेन के अंदर अंडरवियर में घूम रहे थे MLA, उपमुख्यमंत्री से बोले ‘आई लव यू’, पटना के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक और गोपाल मंडल के नाम से पहचाने जाने वालें नरेन्द्र कुमार नीरज इन दिनों चर्चा की विषय बने हुए हैं। उनकी एक फाटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक टेªन के अंदर अंडरवियर में घूम रहे थे। जब कुछ लोगों ने इस बात के लिए MLA को टोका तो वह यात्रियों से गाली-गलौच करने लगे व मार डालने की धमकी भी दे डाली।
ये भी पढें-सावधान: यूपी मेें एक और sickness की दस्तक, 50 बच्चों की मौत
MLA ने उतार दिये अपने कपड़े करने लगे गाली-गलौच
मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते गुरुवार की रात की है, पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में विधायक जी सफर कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही पटना से स्टेशन से आगे बढ़ी तो MLA ने अपने कपड़े उतार दिये और अंडरवियर बनियान में आ गए। इसी हालत में वह पूरे कोच में घूमते रहे और टॉयलेट की तरफ जाने लगे। तो यात्रियों ने विधायक जीे ऐसा करने से रोका तो वह रौब दिखाते हुए गाली-गलौच व मारपीट की धमकी देने लगे। इस पर देखते ही देखेते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प होने लगी। फिर टीटीई से इस मामले को शांत कराया
उपमुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था ‘आई लव यू’
जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री प्रह्लाद नाम के यात्री ने किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की है। बता दें कि जेडीयू MLA गोपाल मंडल अपने अलग-अलग कारनामों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर अवैध रूप से रुपयों की उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया था। फिर कुछ दिनों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री को ‘आई लव यू’ तक कह दिया था।
