जी, हां आज कल छोटे बच्चों को मोबाइल देना खतरनाक हो सकता है इस का ताजा उदाहरण आज देखने को मिला जहां केरल के त्रिशूर में आठ साल की एक बच्ची की मोबाइल फोन फटने से मौत हो गई।
यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने हाथ में फोन लेकर वीडियो देख रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर स्मार्टफोन सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फोन किस ब्रांड का था।
जानकारी के अनुसार तीसरी क्लास में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की मौत उस समय हो गई जब उसके हाथ में एक मोबाइल फोन फट गया, जिस पर वह एक वीडियो देख रही थी। हालांकि, फोन में हुए ब्लास्ट के कारण को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।
डॉक्टर भी नहीं बचा पाए बच्ची की जान
यह घटना सोमवार देर रात को हुई। वहीं, इस घटना के बाद तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि, इस मामले पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने जांच शुरू कर दी है और एक फोरेंसिक टीम को भी काम पर लगाया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को तीन साल पहले खरीदा गया था और इसकी बैटरी पिछले साल बदली गई थी। दुर्घटना के समय बच्ची अपनी दादी के साथ घर पर थी। वहीं, ब्लास्ट होने के बाद मृतक बच्ची के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आई थीं।
पहले भी ब्लास्ट हो चुकें हैं फोन
स्मार्टफोन में आग लगने की यह पहली घटना नहीं। इससे पहले OnePlus और Xaiomi स्मार्टफोन ब्लास्ट ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस साल मार्च में Xiaomi 11 Lite NE 5G अचानक आग लगने की खबर सबसे पहले हमने पब्लिश की थी। हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ था।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
