HomeNationalसदन में मोदी ने ताबड़तोड़ मारे चौके छक्के,अडानी की चर्चा से रहे...

सदन में मोदी ने ताबड़तोड़ मारे चौके छक्के,अडानी की चर्चा से रहे दूर,सुनिए क्या कहा

खबर संसार नई दिल्ली।सदन में मोदी ने ताबड़तोड़ मारे चौके छक्के,अडानी की चर्चा से रहे दूर, सुनियें क्या क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने। जी हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सदन में एक के बाद एक चिर परिचित अंदाज में अपनी बातें इस तरह कहीं कि, विपक्ष चारों खाने चित दिखा और बड़ी चालाकी से उन्होंने अडानी पर एक शब्द भी नहीं कहा

सदन में मोदी ने ताबड़तोड़ मारे चौके छक्के,अडानी की चर्चा से रहे दूर,सुनिए क्या कहा

उन्होंने सीधे-सीधे कहा आज भारत का नाम प्रतिष्ठा के साथ अन्य देश ले रहे हैं उसका रुतबा मांग मान रहे हैं उसकी प्रतिष्ठा को समझ रहे हैं। उस पर सीधे-सीधे कोई आंख नहीं उठा सकता। जी हां इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक जवाब देने शुरू करें पहले हावर्ड यूनिवर्सिटी पर कटाक्ष करते हुए कहा वहां पर अध्ययन चल रहा है। लेकिन भारत में भी अध्ययन होगा जब कांग्रेस का उदय और अंत कैसे हुआ इस पर बड़े-बड़े कॉलेज और स्कूलों में पढ़ाया जाएगा उन्होंने कहा कश्मीर में आज आप आसानी से आजादी के साथ घूम फिर सकते हैं जैसा कि अभी कुछ लोग यात्रा में अभी गए थे ।

मोदी ने कहा 25 करोड़ परिवार और 140 करोड़ लोगों का विश्वास है मेरे पर ,जो कि मेरे लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा ।उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ईडी ने सारे विपक्ष को एक कर दिया है सारे के सारे एक मंच पर आ गए हैं उन्होंने कहा आज भारत में नई नई सड़के, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट ,शिक्षा स्वास्थ मेडिकल कॉलेज तेजी से बन रहे उन्होंने कहा कि आज जन औषधि केंद्र,उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तिकरण यह हमारे भारत के विकास की पहचान है।

उन्होंने कहा अगर  घर की मां अच्छी होगी तो बच्चे भी अच्छे होंगे और बच्चे अच्छे होंगे तो समाज अच्छा होगा। और समाज अच्छा होंगा देश अच्छा बनेगा। उन्होंने कहा 2004 से 2014 तक घोटाले घोटाले हुए हैं। और अब ऐसा नहीं, तो निराशा होना स्वाभाविक है। वो भारत की तरक्की नहीं झेल पा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा आज भारत की धमक विदेशों में भी है उन्होंने कहा भारत आगे बढ़ रहा है। पहले डाटा 1GB ₹250 का हुआ करता था आज लगभग ₹10 बैठता है सीधे-सीधे एक व्यक्ति को ₹5000 की बचत ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में भारत की तरक्की को तारीफ की है। और सबसे बड़ी बात विपक्ष ने कोई प्रश्न ना उठाकर उन्होंने भी स्वीकार्य किया  है की आज भारत विकास के रास्ते चल रहा है उन्हें इस बात की बड़ी खुशी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.