खबर संसार। घर घर नल में पानी आता है,बिजली मिल रही,रोजगार मिल रहा, सड़क मिल रही,हाईवे मिल रहे, पुल मिल रहे, मेडिकल कॉलेज मिल रहे, स्वाथ्य सेवा मिल रही,ऑक्सीजन प्लांट मिल रहे, नए नए उधोग धंधे मिल रहे, ये वो फायदे है डबल इंजन की सरकार के। जी हा पीएम नरेंद मोदी ने विशाल जनसभा के बीच अपनी सरकार की तारीफ तथ्यों के साथ जनसभा में कही।
उन्होंने कहा की पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी उसके ही काम आ रही। पीएम ने कह पहले जब भी उत्तराखंड आता था तो लोग कहते थे मोदी जी गणेशपुर से दिल्ली तक को दूरी तो आसानी से हो जाती है लेकिन उसके बाद बड़ी दिक्कत। लेकिन अब बागपत मुजफ्फर नगर मेरठ गाजियाबाद ,दिल्ली इत्यादि जाने वालो के लिए आर्थिक गलियारा समय को आधा कर देगा। ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त हो जाएंगी।पर्यावरण विकास के साथ आर्थिक गलियारा बनया गया है। एलिवेटेड रोड जानवर भी आसानी से आ जा सकेंगे। हमारे पहाड़ संस्कृति आस्था ये हमारे सुरक्षा के किले है।
उन्होंने यूपीए पर कटाक्ष करते हुए कहा की उनके घोटाले के गद्दे हमे भरने पड रहे है। पहले की सरकार ने 60 साल में उत्तराखंड में 288 किलोमीटर रोड नेशनल हाईवे का निर्माण किया जबकि हमारी सरकार ने 1200 किलोमीटर। पिछली सरकार ने 69 साल में 600 करोड़ खर्च किया जबकि हमारी सरकार ने 7 सालो में 12 हजार करोड़ खर्च कर चुकी है। हमारे लिए उत्तराखंड प्राथमिकता में है । ये सिर्फ ये आंकड़ा भर नहीं है। सीमेंट लोहा लकड़ी पत्थर उद्यमी इत्यादि तमाम लोग चाहिए होते है। ये सब इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहिए होता है। हजारों लोगों को रोजगार मिलता है।
5 साल पहले मेने जो कहा था उसके कहने की हिम्मत हार राजनेता में नही होती है। पहाड़ की जवानी जमीन पानी जंगल उत्तराखंड के काम आ रही।विपक्ष जनता को बरगला रहा है।उन्होंने इशारा करते हुए कहा की ये लोग करते रहे जनता को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा की भाजपा का उद्देश सबका विकास है। वोट बैंक को आधार नही बनाया। हमारा देश तब मजबूत होंगा जब हर परिवार मजबूत होंगा।
