गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मियां मैजिक दिखाया। सिराज ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। सिराज ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत शर्मा और सिमरजीत सिंह को अपना शिकार बनाया।
ये उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में विकेटों का शतक लगाया है। फिलहाल उनके खाते में अब 97 आईपीएल मैचों में 102 विकेट हैं इसी कड़ी में उन्होंने जहीर खान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। सिराज आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 26वें गेंदबाज हैं। वहीं, सिराज आईपीएल में संयुक्त रूप से सातवें सबसे तेज 100 विकेट कंप्लीट करने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
जहीर ने आईपीएल में 99 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे
सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी 97 मैचों में विकेटों का शतक लगाया। जहीर ने आईपीएल में 99 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर हैं। दोनों ने 81-81 आईपीएल मैचों में ये कारनामा किया था। उनके बाद आशीष नेहरा (83 मैच), संदीप शर्मा (87 मैच), जसप्रीत बुमराह (89 मैच), मोहित शर्मा (92 मैच) और मोहम्मद शमी 97 मैच है।
वहीं सिराज ने अपने आईपीएल का डेब्यू सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से किया था। वह आईपीएल 2018 से पहले आरसीबी से जुड़े और सात साल तक आरसीबी के साथ थे। सिराज पहली बार जीटी के लिए खेल रहे हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप


















