हल्द्वानी खबर संसार। अय्याशी वाली जिंदगी सिद्ध करती है की समाज में अधिकांश व्यक्ति अपने सर्किल से खुश नहीं है। फिर चाहे वो आर्थिक स्तर पर हो, सेक्सुअल स्तर पर हो,अपने मोजूद संसाधन हो। फिजिकल फिटनेस हो, वैचारिक गिरावट लगातार गिर रही है। अधिकांश लोग बाहरी चमकदार दुनिया की चकाचौंध में भ्रमित हो रहे है।
समाज में अधिकांश व्यक्ति अपने सर्किल से खुश नहीं है
एक माह में दो केस इसी तरह के उदाहरण के रूप में देखे जा सकते है। पिछले माह हरेला में लालकुआ में एक होटल में घटित हुआ था जिसमे उसके साथी ने महिला की गला घुटकर हत्या कर दी थी। क्योंकि वो शादी का लगातार दवाब बना रही थी। जबकि कल नैनीताल में नोएडा से अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ जन्मदिन पर घूमने तक पहुंची महिला की हत्या कर दी गई उसका सब होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला वही उसका प्रेमी देर राती होटल से फरार हो गया महिला के साथ नैनीताल पहुंचे दोस्तों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल इमरान की तलाश में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक पीएम रिपोर्ट नहीं आई है।
बताते चले की चारो लोग एक ही बिल्डिंग ओरिजन होम साबरी नोएडा एक्सटेंशन गौतम बुध नगर निवासी दीक्षा मिश्रा ऋषभ उर्फ इमरान श्वेता शर्मा अलमास उल हक 14 अगस्त को नैनीताल आए थे वह मल्लीताल स्थित होटल के अलग अलग कमरे में रुके हुए थे।15 अगस्त को क्योंकि दीक्षा का जन्मदिन था चारों लोगों ने एक ही कमरे में बैठकर पार्टी की देर रात तक। उसके दोस्तों ने बताया कि ऋषभ यानी कि इमरान ने कतई शराब नहीं पी जबकि तीनो ने पी। इसका सीधा मतलब है कि वो कुछ करने की फिराक में था। मृतका तलाकशुदा थी उसकी 11 माह की बेटी भी है श्वेता और अलमास ने बताया कि वह 2 माह पहले ही दोनों को जानते थे एक ही बिल्डिंग में रहने के कारण का परिचय होता है बीते दिनों सभी का घूमने का प्लान बना तो को 13 अगस्त को पहले कार्बेट गए थे ।फिर 14 को नैनीताल पहुंचे। जहा उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी मनाई ।



