spot_img
spot_img
HomeInternationalमस्क का बड़ा ऐलान अब ब्लू टिक के लिए कंपनी से लेना...

मस्क का बड़ा ऐलान अब ब्लू टिक के लिए कंपनी से लेना पड़ेगा सब्सक्रिप्शन!

अगर आपको भी अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई कराना है या फिर आपके पास पहले से ही blue tick twitter अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए ही हैं। ट्विटर पर पहले वेरिफाइड अकाउंट के लिए ब्लू टिक दिया जाता था। अब कंपनी इसको ब्लू सब्सक्रिप्शन के जरिए दे रही है।

इसके अलावा कंपनी के वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डन कलर का टिक दिया जा रहा है। लेकिन ट्विटर नए बॉस एलन मस्क ने एक नया ऐलान कर दिया है जो लोगों को दुखी कर सकता है। एलन मस्क ने ऐलान करते हुए कहा है कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक खत्म हो जाएगा। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है।

पहले आप ब्लू टिक के पास क्लिक करते थे तो वहां लिखा होता था कि ये blue tick इस वजह से दिया गया है कि ये अकाउंट होल्डर नोटेबल पर्सनैलिटी हैं, या फिर किसी एक कैटेगरी में इनका कोई नाम है। अब उसे हटा दिया गया है। अब आप blue tick पर क्लिक करेंगे तो पता चलेगा कि अकाउंट नोटेबल हो भी सकता है और नहीं भी।

न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएस जैसे देशों में ट्विटर की ब्लू सब्सक्रिप्शन शुरू

ये लेगेसी ब्लू टिक है। यानी एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण से पहले जिन लोगों को ब्लू टिक मिला था उसको अब मस्क वेरिफाइड नहीं मानते हैं। न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएस जैसे देशों में ट्विटर की ब्लू सब्सक्रिप्शन शुरू हो चुकी है। वहां के लोग इसे सब्सक्राइब कर सकता हैं। लेकिन भारत में ये सुविधा अभी नहीं आई है।

अब एलन मस्क ने ऐलान किया है कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि कंपनी की ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस फिर से लॉन्च की जा चुकी है। ऐसे में यूजर्स को blue tick लेने के लिए हर महीने एक मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी।

ये रकम ही आपका blue tick बनाए रख पाएगी और यूजर्स वेरिफाइड कहलाएंगे। अगर आप अभी भी ब्लू टिक वाला अकाउंट चलाते हैं तो आपके अकाउंट से भी ये blue tick जल्द ही हट जाएगा। इसके बाद पैसे खर्च करने पर ही ब्लू टिक वापस दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.