HomeAstrologyइस मंदिर में होती है Muslim महिला की पूजा

इस मंदिर में होती है Muslim महिला की पूजा

खबर संसार, गुजरात: इस मंदिर में होती है Muslim महिला की पूजा, अहमदाबाद से लगभग 40 किमी दूर झूलासन गांव में एक ऐसा मंदिर है जहां पर मुस्लिम धर्म की किसी महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है। ये सुनकर आप हैरान जरूर होंगे लेकिन से बिल्कुल सच है। ये मंदिर डोलामाता मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर करीब 800 वर्ष पुराना है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में देवी के रूप में Muslim महिला अपने भक्तों की सारी मुराद पूरी करती हैं। और गांव वाले सिर झुकाकर नमन कर दुवाएं लेते हैं।

ये भी पढें- अब शराब के सरकारी ठेके बंद, wine की होगी होम डिलिवरी

800 वर्ष पुराना है Muslim महिला का मंदिर

मिली जानकारी के अनुसार ये मंदिर करीब 800 वर्ष पुराना है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में केवल हिन्दू धर्म के लोग ही पूजा-अर्चना करने आते हैं। बताते हैं कि लगभग 250 साल पहले यहां झूलासन गाँव पर डाकुओं ने आक्रमण कर दिया था। तब उस Muslim महिला ने उनका सामना किया। हालांकि, वह ज्यादा देर तक उनसे लड़ न सकी और उसकी मौत हो गई थी।

रविवार और गुरूवार को होती है भारी भीड़

कहा जाता है कि उस महिला की मौत के बाद वहां के निवासियों को उस स्थान पर केवल फूल ही मिले। माना जाने लगा कि वे फूल ही उसका मृत शरीर थे। फिर यहां मंदिर निर्माण किया गया, जिसमें करोड़ों रूपये भी खर्च किये। तब से आज तक यहां पर उस मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। इस मंदिर में रविवार और गुरूवार को भारी संख्या में भीड़ लगती है। और कई श्रद्धालु यहां पर दूर-दूर से दर्शन करने को आते हैं। ये एक ऐसा इकलौता मंदिर है जहां किसी मुस्लिम महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.