HomeNationalमस्क-राहुल को नकवी का जवाब, बोले- EVM को भगवान व दानव नहीं...

मस्क-राहुल को नकवी का जवाब, बोले- EVM को भगवान व दानव नहीं बनाना..

EVM हैक के दावों पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजर चुकी है और इसमें सफल रही है। बीजेपी नेता नकवी ने कहा कि हमें ईवीएम को भगवान या दानव नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजर चुकी है और इसमें सफल रही है। पहले लोग इस पर राष्ट्रीय स्तर पर हमला करते थे और अब कुछ ‘अंतर्राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर’ इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।’ भारत में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को हैक किया जा सकता है।

इस बीच एक्स पर एक पोस्ट में एलन मस्क ने कहा था, ”हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्यों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है।” पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एलन मस्क की ईवीएम की आलोचना पर पलटवार किया और उनपर ‘चीजों का सामान्यीकरण’ करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में टेस्ला प्रमुख ने जवाब दिया कि ‘‘कुछ भी हैक किया जा सकता है’’।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें ईवीएम का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए

मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें EVM का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए इनके हैक होने का भले ही कम, लेकिन बड़ा जोखिम है।’’ इसके साथ ही उन्होंने रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर का एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने प्यूर्टो रिको के प्राइमरी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से संबंधित सैकड़ों मतदान अनियमितताओं के बारे में मीडिया में आई खबरों का हवाला दिया था।

पूर्व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लेकिन भारतीय ईवीएम अलग तरीके से डिजाइन की गई हैं और ये सुरक्षित हैं तथा किसी भी नेटवर्क या मीडिया से कनेक्टेड नहीं है। कोई कनेक्टिविटी नहीं, न ब्लूटूथ, न वाईफाई, न इंटरनेट। यानी हैक करने को कोई रास्ता नहीं है। इनमें फैक्टरी प्रोग्राम्ड कंट्रोलर होते हैं, जिन्हें फिर से प्रोग्राम नहीं किया जा सकता है।’’ चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि ईवीएम को सही तरीके से डिजाइन किया जा सकता है, जैसा कि भारत ने किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी होगी एलन अगर हम आपको इस बारे में सिखा सकें।’’ इसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा, ‘‘कुछ भी हैक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.