HomeUttarakhandडॉन बोस्को स्कूल के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने NAB हल्द्वानी का भ्रमण किया

डॉन बोस्को स्कूल के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने NAB हल्द्वानी का भ्रमण किया

हल्द्वानी, खबर संसार। डॉन बोस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपराव मोटाहल्दू  के AF JWD NCC छात्र-छात्राओं द्वारा NAB हल्द्वानी का भ्रमण किया तथा उनके साथ केक काट कर और उपहार प्रदान कर उनके साथ अपना बहुमूल्य समय व्यतीत किया।

इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने अपने जीवन का एक नया अध्याय जिया और प्रण किया की भविष्य में यदि इस प्रकार के व्यक्तियों को किसी प्रकार की मदद की जरूरत हुयी तो वे अवश्य की आगे आकर अपना हाथ बढ़ाएंगे।

तो वहीं डॉन बोस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपराव मोटाहल्दू  के कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थिओं द्वारा खेड़ा, गौलापार स्थित NAB का भ्रमण किया तथा उनके साथ केक काट कर अपना बहुमूल्य समय व्यतीत किया।  इस भ्रमण का उद्देश्य  बच्चों के अन्दर सहानुभूति और समानुभूति जैसी भावनाओं का विकास करना था जिसमें विद्यालय काफी हद तक सक्षम रहा।

बेरीपराव मोटाहल्दू के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन रहा उत्तम

डॉन बोस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपराव मोटाहल्दू  के छात्र-छात्राओं द्वारा, दिनांक 09 फरवरी 2023 को, CBSE के “लर्निंग हब” कार्यक्रम  के तहत जय अरिहंत स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय “गणितीय क्रियाकलाप” में प्रतिभाग किया। इसमें कुल छ: विद्यालयों ने हिस्सा लिया जिसमें डॉन बोस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपराव मोटाहल्दू  के छात्र-छात्राओं का उत्तम प्रदर्शन रहा।

इस प्रदर्शन में प्राइमरी वर्ग में मीना भाकुनी कक्षा 4 और कार्तिक खोलिया कक्षा 5 ने  प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय ने भी इस वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर विंग वर्ग में कक्षा 7 के रुद्राक्ष जग्गी और शशांक कार्की ने तृतीय स्थान हासिल किया और विद्यालय ने भी इस वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजयी प्रतिभागीओं को प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव द्वारा  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.