धमाकेदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई न्यूजीलैंड, राशिद ने झटका चौथ विकेट जी, हां वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को न्यूजीलैंड वर्सेस अफगानिस्तान मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
अफगानिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने एक बदलाव किया है। केन विलियमसन की जगह विल यंग को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। विलियमसन अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं।
विल यंग ने लगाई शानदार फिफ्टी
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बिना खाता खोले और दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद कप्तान विलियमसन की से टीम से बाहर होने वाले विल यंग ने शानदार करते हुए इस मुकाबले में महज 57 गेंदों में टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक ठोक दिया। साथ पारी के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के स्कोर को सौ के पार पहुंचाया।
इस अहम मुकाबले में अपना पहला ओवर लेकर आए अजमतुल्लाह उमरजई ने अपनी दूसरी गेंद ही गेंद पर रचिन रविंद्र को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। जबकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विल यंग को आउट कर न्यूजीलैंड को दोहरा झटका दिया। रविंद्र 32 रन और यंग 54 रन बनाकर आउट हुए।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को विल यंग और डेवन कॉनवे की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। लेकिन डेवन कॉनवे को आउट कर अफगानिस्तान की टीम ने वापसी की और पहली पावरप्ले में न्यूजीलैंड को महज 43 रन बनाने दिए। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने पारी के 12वें ओवर में पचास का आंकड़ा पार किया।
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाने के बाद अगले दो मैचों में फेल साबित होने वाले डेवन कॉनवे अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कॉनवे को मुजीब उर रहमान ने एलबीडब्ल्यू कर 20 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
