HomeCoronanipah virus की दस्तक, जानिए कितना खतरनाक है ये...

nipah virus की दस्तक, जानिए कितना खतरनाक है ये…

खबर संसार, नई दिल्ली: भारत में nipah virus की दस्तक, जानिए कैसे करता है असर, अभी भारत में कोरोना वायरस समाप्त भी नहीं हुआ, कि निपाह ने दस्तक दे दी। अब इस वायरस ने भी अपने पैर फैलाने शुरू कर दिये हैं। निपाह वायरस का मामला अभी कुछ दिन पहले ही केरल से सामने आया था। इस वायरस का दूसरा मामला तमिलनाडु में मिला है।

कोयंबटूर का जिलाधिकारी का कहना है कि nipah virus का एक केस उनके यहां मिला है। सभी को पूर्णरूप् से सावधानी बरतने को कहा गया है। निपाह वायरस की सही जानकारी जांच-पड़ताल के बाद ही सही ढंग से चल जायेगी कि ये लोगों पर कितना असर करेगा।

ये भी पढें- कोरोना वैक्सीन 6 month के बाद ही बेअसर!, बढ़ी चिंता

केरल में हो चुकी है nipah virus से एक बच्चे की मौत

nipah virus  के कारण बीते रविवार को केरल के एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हैरान करने वाली है। केरल के कोझिकोडे में 12 साल के बच्चे का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले ही उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के बताया कि अब तक 188 प्राथमिक संपर्कों का पता चला है, जिनमें से 20 लोगों को सर्वाधिक खतरा है।

केरल के लिए ये बेहद ही चिंता का विषय है। क्योंकि यहां कोरोना की ताजा लहर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। देश में जितने भी केस सामने आ रहे हैं, उसमें से 70 फीसदी करीब केरल से ही आ रहे हैं। इस समय अकेले केरल में ही 2 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं।

क्या है nipah virus

  • 1988 में निपाह वायरस मलेशिया से भारत आया था। पश्चिम बंगाल में 2001 में इसके कई मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस की काफी खतरनाक है, लेकिन इसकी खासियत ये है कि ये हवा से नहीं फैलता है।
  • जानवरों से मनुष्यों में फैलता है निपाह वायरस, ये वायरस भी चमगादड़ों से ही निकला है। डर सता रहा है कि कहीं मनुष्यों से मनुष्यों ने फैल जाए।
  • निपाह वायरस के लक्षण में तेज बुखार आता है, जो करीब 15 दिनों तक रहता है। और शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है। ये वायरस किसी भी व्यक्ति के दिमाग पर बहुत ही बुरा असर डालता है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.