खबर संसार, नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन 6 month के बाद ही बेअसर!, बढ़ी चिंता, इन दिनों भारत सहित पूरे विश्व ने कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान चला रखा है। जैसा कि हमे पता है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना वायरस का खतरा लगभग खत्म हो जाता है। ऐसे में एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है।
कहा जा रहा है कि एक अमेरिका की नामी कोरोना वैक्सीन का 6 month बाद ही असर खत्म हो जा रहा है, और एंटीबाॅडी कम होना शुरू हो जाती है। और 80 फीसदी तक कम हो जाती है। इस खबर ने हम सब की चिंता बढ़ा दी है।
फाइजर टीका का 6 month बाद ही असर खत्म
अमेरिकी रिपोर्ट्स के अनुसार फाइजर टीके द्वारा बनी कोरोना एंटीबॉडी वरिष्ठ लोगों में छह माह बाद ही 80 प्रतिशत से अधिक कम हो गई। अमेरिका में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और ब्राउन यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में की गई स्टडी में नर्सिंग होम के 120 लोगों और 92 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के रक्त के नमूनों पर स्टडी किया। 6 month बाद ही असर खत्म हो रहा है।
ये भी पढे़- 30 percent में कर रही युवतियां अपने जिस्म का सौदा, 70 फीसदी खा रहे दलाल!
हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि, इसे प्रीप्रिंट सर्वर मेडआर्काइव पर पोस्ट किया गया है। अध्ययन के अनुसार इससे पता चला है कि, 6 month के बाद व्यक्तियों के एंटीबॉडी का स्तर 80 प्रतिशत से अधिक कम हो गयी। जो काफी चिंता का विषय है।
भारत में 24 घंटों में 38,948 नए कोरोना वायरस मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में 40,000 से अधिक कोरोना वायरस मामले दर्ज करने के बाद, भारत में दैनिक संक्रमणों में मामूली गिरावट देखी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 38,948 नए कोरोना वायरस मामले, 43,903 ठीक होने और 219 मौतें हुई हैं।

