देहरादून खबर संसार.उत्तराखंड में तीन माह के लिए डीएम को एनएसए लगाने की शक्ति… अधिसूचना जारी, जी हा शासन ने राज्य में सभी जिलाधिकारियों को आगामी 31 अगस्त तक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की शक्तियां प्रदान की हैं।जी हा ऐसा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हवाला देते हुए पिछले दिनों गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। यह शक्ति पिछले एक जून से प्रभावी है।
उत्तराखंड में तीन माह के लिए डीएम को एनएसए लगाने की शक्ति… अधिसूचना जारी
अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इसके लिए अधिकृत किया है। शासन का कहना है कि राज्य की सुरक्षा, लोक व्यवस्था और समुदाय के लिए आवश्यक वस्तुओं की निर्वाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
