HomeNationalअब अजमेर की दरगाह के हिंदू मंदिर होने का दावा, पुरातत्व सर्वेक्षण...

अब अजमेर की दरगाह के हिंदू मंदिर होने का दावा, पुरातत्व सर्वेक्षण की मांग

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और दिल्ली की कुतुबमीनार के बाद अब अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिवालय होने का दावा चर्चा में है। दिल्ली की महाराणा प्रताप सेना की ओर से राष्ट्रपति, राजस्थान के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को पत्र लिखकर पुरातत्व विभाग से सर्वे करवाने की मांग की गई है। जिसके चलते अब अजमेर की इस मशहूर दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अलर्ट पर प्रशासन

अजमेर की दरगाह से जुड़े इस नए दावे के बाद अजमेर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। दरगाह की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है और आला अधिकारी भी दरगाह का दौरा कर रहे हैं। दरगाह के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। गुरुवार को अजमेर की एसडीएम सिटी भावना गर्ग ने भी दरगाह का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पवित्र दरगाह पर मंदिर-मस्जिद बहस

दरअसल महाराणा प्रताप सेना नाम के संगठन ने दरगाह की जगह मंदिर होने का ये बड़ा दावा किया है। बता दें कि अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर न सिर्फ मुस्लिम बल्कि हिंदू भी शीश नवाते हैं। यहां लोग दूर-दूर से आकर आस्था की चादर चढ़ाते हैं। लेकिन इस संगठन ने पवित्र दरगाह को लेकर भी मंदिर-मस्जिद विवाद खड़ा कर दिया है और अब सर्वे कराने की मांग कर रहा है।

हिंदू संगठन के इस दावे पर अंजुमन कमेटी ने आपत्ति जताई है। अंजुमन कमेटी के सचिव वाहिद अंगारा ने कहा कि, सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए कोई गलत बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई माहौल ख़राब करने की कोशिश करता है तो उसे कानूनी रूप से इसका जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े- वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत प्रवासी श्रमिकों को दिया गया लाभ

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.