HomeUttarakhandअब नैनीताल में sailing करना भी महंगा, जानिए कितना बढे़गा किराया

अब नैनीताल में sailing करना भी महंगा, जानिए कितना बढे़गा किराया

खबर संसार, नैनीताल : अब नैनीताल में sailing करना भी महंगा, जानिए कितना बढे़गा किराया, सरोवरी नगरी अर्थात नैनीताल की नैनी झील में अब सवारी करना भी महंगा हो सकता है। इसके लिए नगर पालिका ने किराया वृद्धि को लेकर नाव संचालकों के बीच प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए पर्यटकों को अब (नौकायन) sailing के लिए 30 से लेकर 50 फीसदी तक ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है।

ये भी पढेंउत्तराखंड के astrologer की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कहां किसकी बनेगी सरकार

अब दोगुना किराया चुकाना पड़ेगा sailing करने पर

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल की नैनी झील में अब नौकायन करना महंगा होने जा रहा है। अब नैनीताल आने वाले जो पर्यटकों को नैनी झील में नाव की सवारी करने पर उन्हें अब ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। sailing की बात करें तो इन दिनों नैनी झील में नाव की सवारी करने के लिए पर्यटकों को नैनी झील का आधा चक्कर लगाने पर 160 रूपये देने पड़ते हैं, तो वहीं झील का पूरा चक्कर लगाने पर 240 रुपए देने होते हैं। लेकिन अब ये किराया बढ़कर दोगुना हो जाएगा।

किराए में 50 फीसदी तक वृद्धि संभव

इन दिनों सरोवर में करीब 312 रोइंग 64 पैंडल वोट हैं। जिनके संचालन से शहर के करीब 800 लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। नाव चालक लंबे समय से बढ़ती महंगाई के चलते नाव के किराए की बढ़ोतरी कि मांग कर रहे थे। जिसके चलते अब नगर पालिका किराया बढ़ाने को तैयार है, नई दरों की बात करें तो नौकायन का किराया दोगुना तक हो सकता है। नैनी झील में एक बार सवारी करने पर करीब पांच सौ रुपए तक का खर्चा आ जाएगा। ऐसे में पालिका करीब 50 फीसदी तक वृद्धि की कोशिश में है। दरअसल नाव का किराया बढ़ने से पालिका का टैक्स भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.