HomeCorona23 देशों में फैल गया 'ओमीक्रोन', जल्द लग सकती है तीसरी booster...

23 देशों में फैल गया ‘ओमीक्रोन’, जल्द लग सकती है तीसरी booster dose

खबर संसार, नई दिल्ली : 23 देशों में फैल गया ‘ओमीक्रोन’, जल्द लग सकती है तीसरी booster dose, दक्षिण अफ्रीका से फैले कोरोना के नये वेरियंट ओमीक्रोन जो अब तक 23 देशों तक फैल चुका है। इस नये स्ट्रेन का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को चला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयियस ने कहा कि साउथ अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का अब तक का सबसे घातक स्ट्रेन ‘ओमीक्रोन’ जो अब तक 23 देशों में फैल गया है। अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढें-  शादी में खूबसूरत डांसर को देखकर काट दी जेनरेटर की लाइट, फिर कर दिया कांड

टीका लगवाने वालों में ओमिक्रोन के हल्के लक्षण

दक्षिण अफ्रीका के डाक्टरों का कहना है कि ओमीक्रोन से वह लोग भी संक्रमित हुए है जिनका पूरा टीकाकरण पूर्ण हो चुका है, लेकिन इनमें लक्षण हल्के दिखाई दे रहे हैं। ओमीक्रॉन से पीड़ित मरीजों का इलाज करने वाली दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने 10 दिन के भीतर 30 लोगों का इलाज किया था और वे सभी जल्द ही ठीक हो गए।

booster dose  डोज लगाने की तैयारी

23 देशों में फैले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए ये मांग की गई है। सीरम इंस्टीट्यूट भारत की पहली ऐसी कंपनी है, जो कोविड-19 की तीसरे booster dose के लिए मंजूरी मांग रही है। कोरोना वायरस वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद जो तीसरी डोज लगती है, उसे ही बूस्टर डोज कहा जाता है। वहीं केंद्र सरकार ने संसद में इस बात जानकारी दी है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और कोविड वैक्सीन प्रबंधन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह बूस्टर डोज की जरूरत का पता करने के लिए उसके वैज्ञानिक साक्ष्य पर विचार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.