रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को मद्देनजर रखते हुए “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” के अवसर पर आज दिनांक 6 मार्च, 2024 को आम्रपाली परिवार के रक्तदान शिविर का आयोजन नौवीं बार #हल्द्वानी_ऑनलाइन_2011 द्वारा किया गया।
जिसमें आम्रपाली प्रबंधन, फैकल्टी और छात्र छात्राओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। बताते चलें कि विगत 8 वर्षों से हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 अपनी मुहिम ब्लडलाइन के अंतर्गत जरूरत के समय वर्ष के 365 दिन तत्काल रक्तदान कराता रहा है जिसकी अगुवाई प्रशासक प्रतिभा बिष्ट करती हैं।
पैनल हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 की तरफ से मुख्य प्रशासक अमित खोलिया, रक्त प्रशासक प्रतिभा बिष्ट, मुहिम प्रशासक कमल उप्रेती, दीपक सिंह बिष्ट, हिमांशु शर्मा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, आमिर रमी, राकेश रावत, केदार मेहरा, देवेश पाठक, और आम्रपाली विश्वविद्यालय से सीओओ डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, सीईओ संजय ढींगरा, कोषाध्यक्ष बिंदु चावला, रजिस्ट्रार पंकज साह, अरुण कुमार सिंह, प्रशांत शर्मा, राहुल पलाडिया, अमरदीप सिंह रहे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


