HomeLocalसीएचसी मे आउट सोर्सिंग डॉ हड़ताल पर

सीएचसी मे आउट सोर्सिंग डॉ हड़ताल पर

किच्छा खबर संसार दिलीप अरोरा।  बैठे किच्छा सीएचसी मे आउट सोर्सिंग डॉ हड़ताल पर। जी हा आज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात और आउट सोरसिंग के स्वास्थ्य कर्मीयों ने नारेबाजी करते हुए कार्य का भहिष्कार किया और नराजगी प्रकट की।

दरअसल यह लोग मंगलवार से ही अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गये है। आज डॉ दीपक पाण्डेय के नेतृत्व मे सभी चिकित्सा कर्मी आज भी हड़ताल पर बैठे और जमकर नारे बाजी कर अपनी नराजगी जाहिर की।

साथ ही इन्होने शासन प्रशासन से मांग की की उनकी मांगो को पूरा किया जाय। डॉ दीपक पाण्डेय ने खास बात चित मे बताया की हमारी हड़ताल जिन मांगो को लेकर है उनमे मुख्य मांगे हमारी आउट सोरसिंग से नियुक्ति बंद की जाये और ग्रेड पेय लागू किया जाये ही है यह हमारी दो सूत्रीय मांगे है हम चाहते है की शासन और प्रशासन स्तर तक फिर से हमारी बात पहुचे और सरकार हमारी मांगो को पूरा करे। और हर बार सरकार से हमको सिर्फ आश्वासन हूँ मिलता रहा है लेकिन कभी हमारी मांगो को पूरा करने का प्रयास नहीं किया गया।और यदि इस बार हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र होगा।उन्होंने कहा की कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर मे हमारे चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। और अभी भी हम जनता की सेवा मे ततपर है लेकिन हमारा ग्रेड-पे लागू नहीं किया जा रहा है। हर बार हमको सरकार द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। सरकार द्वारा लगातार हम लोगो को नजर अंदाज कर दिया जा रहा है।इससे हमारा मनोबल कही न कही गिरता है।

*कोरोना काल मे आउट सोर्सिंग कर्मियों का कार्य सरहानीय -डॉ त्रिपाठी*

सी एच सी मे चल रही स्ट्राइक पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ त्रिपाठी ने बताया की हमारे यहां स्टॉफ की कुछ कमी है और ऐसे मे आउट सोरसिंग और संविदा पर तैनात डॉ की भूमिका बहुत ही अहम हो जाती है। इनका कार्य सरहानीय है और कोरोना काल मे भी हमारे विभाग को इनका सहयोग बराबर मिला है । शासन को इनकी मांगो की तरफ अपने विवेकानुसार ध्यान देते हुए जो भी सम्भव हो वह करना चाहिए। ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से न उतरे।क्योंकि हमारे यहां ही बहुत मरीज आते है स्टॉफ की कमी के बावजूद हम ऐसे मे इनके सहयोग से ही सभी मरीजों तक उपचार पंहुचा पाते है इनकी स्ट्राइक से मरीजों को भी कुछ हद तक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।अभी कोरोना का खतरा भी पूरी तरह से नहीं टला है।तो भविष्य मे भी इनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा और अगर सम्भव हो सके तो आउट सोरसिंग के कर्मियों को एन एच एम मे मर्ज करने हेतू शासन को विवेकानुसार विचार अवश्य करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.