पेशावर, खबर संसार। पाकिस्तान इस समय दुनिया में अपनी आतंक को पनाह देने वाली छवि को सुधारने में लगा हुआ है। इस लिए वैश्विक मंच पर सबको यह बता रहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ है। पाकिस्तान और तालिबान के रिश्ते इस वक्त अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे है।
ऐसे में पाकिस्तान में जड़ जमाएं बैठे तहरीक-ए-तालिबान के साथ भी शहबाज शरीफ का 36 का आंकड़ा चल रहा है। पाकिस्तान सरकार अपने विरोधियों को खत्म करने पर लगी हुई हैं। पाकिस्तान का ये रुख देखकर तालिबान पहले ही चेता चुका है कि पाकिस्तान उससे बेवजह उलझने की कोशिश न करें। वरना अंजाम खतरनाक होंगे?
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया
ऐसी स्थिति में कुछ ऐसे आतंकी संगठनों को निशाना बनाया जा रहा है जो शहबाज सरकार के खिलाफ है। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आत्मघाती हमलावरों समेत 11 आतंकवादियों को मार गिराया। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान के वाना जिला मुख्यालय में चलाये गये अभियान में कमांडर हफीजुल्ला तोरे उर्फ तोरे हाफिज भी मारा गया। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किये हैं।
सेना के मीडिया विंग ने कहा कि वाना में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने टीटीपी आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और टीटीपी कमांडर हफीजुल्लाह सहित कम से कम 11 आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरुवार शाम जारी एक बयान में कहा, “ऑपरेशन ने एक बड़ी आतंकवादी गतिविधि को नाकाम कर दिया”।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















