Friday, January 23, 2026
HomeBusinessअमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिक रहा था पाकिस्तानी झंड़ा, सरकार ने भेजा नोटिस

अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिक रहा था पाकिस्तानी झंड़ा, सरकार ने भेजा नोटिस

अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिक रहा था पाकिस्तानी झंड़ा, सरकार ने भेजा नोटिस जी, हां भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को मंजूरी मिल गई है। सरकार के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। पाकिस्तान को हर तरह से बॉयकॉट करने की मुहिम भी तेजी से जारी है। इसे देखते हुए सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी की ओर से ई कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस मिला है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि इनके प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान से जुड़े झंडे और सामान नजर ना आएं। इन्हें हटाया जाए। सीमा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों पर करारा प्रहार किया गया है। इन सभी के बाद अब पाकिस्तान को आर्थिक चोट लग रही है। पाकिस्तान की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है।

पाकिस्तान से संबंधित सामानों पर तत्काल लगे रोक

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी की मानें तो ई कॉमर्स साइट्स पर पाकिस्तान के झंडे और उससे संबंधित सामग्री बिक रही है तो यो नियमों का उल्लंघन है। सभी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि तत्काल रूप से इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटाएं। बता दें कि इससे पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा था। उनसे इस संबंध में एक्शन लेने की मांग की ती।

कैट ने लिखा था पत्र

कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी से भारत में संचालित ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर पाकिस्तानी झंडों और अन्य वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। इस पत्र में कैट ने अपील की कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर पाकिस्तानी झंडे और सामान अब भी बिक रहे है। एक तरफ भारत ने अपने विरोधी के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने मंत्री केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा, “मैं एक ऐसे मामले पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करता हूं, जो हमारी राष्ट्रीय भावना और संप्रभुता के मूल पर प्रहार करता है। यह पता चला है कि पाकिस्तानी झंडे, लोगो वाले मग और टी-शर्ट अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं।”

प्रह्लाद जोशी ने शेयर की जानकारी

पाकिस्तानी सामानों की बिक्री पर लगी रोक की जानकारी कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजा है। कंपनियों पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के झंडे व संबंधित सामान बेचने का आरोप है। इस असंवेदनशीलका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ई कॉमर्स कंपनियां तत्काल अपने प्लेटफॉर्म से इन सामानों को हटाएं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.