HomeHealthसेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पंचरत्न दाल, जाने बनाने का आसान...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पंचरत्न दाल, जाने बनाने का आसान तरीका

दाल भोजन का जरुरी हिस्सा है। दाल कई तरह की होती हैं और इनको बनाने का तरीका भी अलग-अलग है। तड़के वाली दाल, सादा दाल, मसाले वाली दाल, दाल मखनी इतनी वेरायटी है जिनको गिनना मुश्किल है। पंचरत्न दाल बनाने का तरीका बहुत आसान है। पंचरत्न दाल के लिए पांच प्रकार की दाल समान मात्रा में ली जाती हैं, पंचरत्न दाल से आपको पांच तरह की दालों के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। तो आईए बताते है आप को पंचरत्न दाल बनाने की रेसिपी-

सामग्री

अरहर दाल, चना दाल, उड़द दाल,मसूर दाल, मूंग दाल सभी बराबर मात्रा में
एक छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, दो-तीन लौंग, कटी हुई अदरक, हरा धनिया, धनिया पाउडर, एक कटी हरी मिर्च, इलायची, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, देसी घी, नमक

बनाने की विधि

सभी दलों को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो कर रखें, आधे घंटे बाद सभी दालों को पानी और नमक मिलाकर कुकर में उबलने के लिए माध्यम आंच पर रख दें। चार से पांच सीटी आने तक पकाएं इसके बाद आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें। एक पैन में घी गर्म करें इसमें कटी हुई अदर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, इलायची और अन्य मसाले डालें और कुछ देर तक पकाएं।

जब मसाले हल्के से पक जाएं तो इसमें कटा हुआ टमाटर मिलाएं और मुलायम होने तक पकाएं, जब टमाटर पक जाएं तो इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इस मिश्रण को थोड़ी देर पकाएं फिर इसमें उबली हुई दाल डालें और पांच से सात मिनट तक पकाएं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.