गदरपुर, खबर संसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखण्ड के एम्स ऋषिकेश में पहुंचकर सम्पूर्ण देश के लिए 35 ऑक्सीजन प्लांटों (oxygen plants) का वर्चुअल के माध्यम से शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि इन ऑक्सीजन प्लांटों से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि देवभूमि ऋषियों की तप भूमि रही है जो विश्व के लोगों को आकर्षित करती है। उन्होने कहा कि मैं आज यहा आकर उत्तराखंड की धरती को प्रणाम करता हुॅं मेरा उत्तराखण्ड से बहुत पुराना लगाव है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने जनपद में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गदरपुर में टाईटन कम्पनी लि0 द्वारा निर्मित ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plants) का दीप प्रज्वलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया व प्रधानमंत्री के सम्बोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से सुना।
अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लाट लगने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
उन्होने कहा कि कोरोना काल में टाईटन कम्पनी लि0 द्वारा अनेक स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपकरण दिये गये है और आज सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र गदरपुर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। उन्होने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plants) लग जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाऐं मिल सकेगी। उन्होने कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen plants) व ऑक्सीजन काॅन्सिटेलर भारी मात्रा में उपलब्ध करा दिये गये है ताकि आवश्यकता पडने पर मरीजों को उसका तत्काल लाभ मिल सकें। इस कार्य के लिये जिलाधिकारी ने टाईटन कम्पनी लि0 का अभार व्यक्त करते हुये क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।
इसे भी पढ़े-Reliance Jio इन यूजर्स को फ्री देगा 2 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉल
उन्होने वहां उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन्होने कोविड-19 के वैक्शीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज नही लगाई है वे शीघ्र लगाये ताकि वे स्वंय व अपने परिवार के साथ ही अपने समाज को भी सुरक्षित रखें। उन्होने कहा कि कोरोना का संक्रमण पहले से कुछ कम जरूर हुआ है किन्तु खतरा अभी टला नही है इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले मास्क अवश्य पहने व कोविड के सभी गाईड लाईनों का पालन अवश्य करें।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


