पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 12 अक्टूबर गुरुवार को उत्तराखंड दौरा किया। इस बीच वो पिथौरागढ़ जिले में करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का रिमोट का बटन दबा लोकार्पण और उद्घाटन भी किया।
बतादें की जागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री ने 22 मिनट का कार्यक्रम तय था इस दौरान जागेश्वर धाम में पूजा भी की। इसके साथ ही ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समिति अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाना है, उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल, नौ जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित तीन सड़कें, अल्मोड़ा पेटशाल-पनुवानौला-दन्या (एनएच 309बी) और टनकपुर-चल्थी (एनएच 125) पर दो सड़कों का उन्नयन, पेयजल की तीन परियोजनाएं, 132 केवी पिथौरागढ़-लोहाघाट (चम्पावत) पावर ट्रांसमिशन लाइन, उत्तराखंड में 39 पुल और देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की इमारत विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना शामिल हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






