पन्तनगर/रूद्रपुर, खबर संसार। पीएम द्वारा रिज मैदान शिमला, हिमाचल प्रदेश से आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का जनपद में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम गांधी मैदान,गोविंद बल्लभ पंत कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया गया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर पहुंचकर शिरकत की। कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबीनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों से लिए एक समान रूप से योजनाओं का संचालन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति, कार्य व्यवहार लागू हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनियां में बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश ही नहीं विश्व के स्वीकार्य एवं लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उन्होंने पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी।
इसे भी पढ़े-कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुस कर हिंदू कश्मीरी टीचर को मारी गोली, मौत
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव
वर्चुअल संवाद में सीएम ने कहा पीएम ने उज्जवला योजनाओं से माताओं के आंसुओं को पोछने का काम किया है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उन्होंने किच्छा में एम्स दिया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में कैलाश मानसरोवर यात्रा को सड़क से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला से सम्बन्धित राशन की समस्या को दूर करने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को बहुत ही सरलता से लगाया गया है, जिससे जनता को राशन लेने में बहुत आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त, सुशासित एंव पारदर्शी सरकार जनता के प्रति और अधिक उत्तरदायी होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का सरलता से निराकरण हो, इसके लिए अधिकारियों को प्रातः10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनता 1064 नम्बर पर भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायते दर्ज करा सकते हैं
उन्होंने कार्मिकों को सचेत करते हुए कहा कि जो अधिकारी समय से ऑफिस नहीं पहुँचते, उनके ऑफिस में किसी भी दिन मुख्यमंत्री समय से पहुँच जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता 1064 नम्बर पर भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायते दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने वाले व्यक्तियों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष्मान योजना का 5.5 लाख लोगों को लाभ मिला। स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार गंभीर है।
उन्होंने कहा कि कार्ड धारक के साथ इलाज में कोई कौताही न हो, योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के अंतर्गत पेमेंट करने वाले हैं, लेकिन इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश जल, थल, नभ, सभी क्षेत्रों में मजबूत हुआ है। देश सुरक्षा क्षेत्र के साथ ही सभी क्षेत्रों में आत्म निर्भर बन रहा है। सीएम ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सभी को तम्बाकू का सेवन करने वालों को छोड़ने व न करने वालों को कभी भी तम्बाकू का सेवन न करने के साथ ही जनता को तम्बाकु के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
