HomeUttar Pradeshनाबालिक को बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह पर, हुआ gang raped

नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह पर, हुआ gang raped

उत्तर प्रदेश, खबर संसार। उत्तर प्रदेश में अपराध (gang raped) कम होने का नाम नहीं ले रहे है। यूपी में महिलाओं पर अपराध कम नही हो रहे है। अभी तो यूपी में दो हत्याओं की गूज ठंडी नहीं पड़ी थी कि एक और मामला सामने आ गया।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। जहां एक 17 साल की नाबालिक लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार (gang raped) का मामला सामने आया है। महोबा सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने शनिवार को बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार रात की है। घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है।

निजी कंपनी में नौकरी करती है लड़की 

प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की महोबा शहर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी डाक बंगले के पास रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें- किसानों (Farmers) ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन, तोड़े बैरिकेड्स

वह युवक उसे बृहस्पतिवार की शाम बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर बने एक कमरे में ले गया और जहां युवक व उसके दो अन्य साथियों ने पीड़िता का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार (gang raped) किया और घटना का वीडियो भी बनाया। एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को उसी कमरे में बंद करके चले गए।

शुक्रवार सुबह तीनों युवक फिर वहां पहुंचे और उनमें से एक आरोपी युवक पीड़िता को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगा, तभी वह चलती मोटरसाइकिल से कूद गई और शोर मचा दिया। सिंह ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली आयी और प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक बलात्कार (gang raped) व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.