खबर संसार, ग्रेटर नोएडा: यूपी के इस जिले में चलेगी pod taxi, जानिए कितना होगा किराया, उत्तर प्रदेश में अब पाॅड टैक्सी चलाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है, जिसे 2024 तक अमलीजामा पहनाया जाना है। ये नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। यह भारत में चलने वाली पहली pod taxi होगी। ये टैक्सी 4 से 6 सीटर ऑटोमेटिक गाड़ी है, जिसे बिना ड्राइवर और कंडक्टर के चलाया जाता है।
ये भी पढें- आखिर कितने घंटे तक टिक सकेगा, रूस के सामने Ukraine ?
pod taxi को मेट्रो के मुकाबले ज्यादा किफायती माना जाता है, साथ ही इसमें दुर्घटना की संभावना भी न के बराबर होती है। प्रदूषण रहित होगी क्योंकि ये बैटरी से चलती है। गौतमबुद्ध नगर में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यमुना प्राधिकरण सेक्टर की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए पॉड टैक्सी का संचालन किया जाना है।
आठ रुपये प्रति किमी हिसाब से होगा pod taxi का किराया
ये पॉड टैक्सी टैक्सी 15 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेंगी। जिसका किराया आठ रुपये प्रति किमी के हिसाब से चुकानें पड़ेंगे। एक टैक्सी में आठ यात्री बैठकर और 13 खड़े होकर सफर कर सकेंगे। हर एक आधे घंटे में पॉड टैक्सी मिलेगी। 500 किलो तक का वजन ले जाने वाली pod taxi का वेट 820 किलो होगा। इसे छोटी गलियों, हॉस्पिटल, मॉल, होटल, दफ्तर के गेट के सामने चलाया जा सकता है। यह बैटरी से चलने वाली छोटी कार है। यह कंप्यूटर ऑपरेटेड टैक्सी होगी।
12 किमी लंबा हो पाॅड टैक्सी का किराया
रिपोर्ट के अनुसार, पाड टैक्सी योजना पर तकरीबन 862 करोड़ रुपए खर्च कर ट्रैक, स्टेशन, चार्जिंग स्टेशन आदि का निर्माण किया जाएगा जिसके बाद पाड टैक्सी का संचालन शुरू होने पर इससे रोजाना तकरीबन आठ हजार यात्री सफर कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक पाड टैक्सी का ट्रैक 12 किलोमीटर लंबा होगा तथा प्रत्येक सेक्टर में एक और कुल मिलाकर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसका हर सेक्टर में स्टॉप निर्धारित किया गया है, ताकि दुनिया के किसी कोने से नोएडा एयरपोर्ट आने वाले यात्री किसी भी सेक्टर में अपने हिसाब से उतर सके।

