एटा, खबर संसार। यूपी के एटा में ऐसा मामला सामने आया है जो आप को हैरान कर देगा सालों से police और कोर्ट से आंख मिचौली खेलने वाले 62 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि एटा पुलिस ने युवती भगाने के आरोप में आरोपी को 40 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा माजरा?
आप को बता दें कि गिरफ्तार आरोपी ताराचंद्र पर एक युवती को भगाने का आरोप था। एटा police ने कुछ समय बाद ही युवती को बरामद कर लिया था। तब ताराचंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में सुनवाई के दौरान ताराचंद्र को कोर्ट से जमानत भी मिली। लेकिन वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की जगह भाग निकला।
इसे भी पढ़े-जाने क्यों इस पूर्व मंत्री के अस्पताल और फैक्ट्री पर चलेगा बुलडोजर
जमानत के बाद इन चालीस सालों में कोर्ट ने आरोपी को कई बार कोर्ट में तलब किया लेकिन ताराचंद्र कोर्ट नहीं पहुंचा। एटा police को उसका कोई सुराग भी नही मिल पा रहा था। कोर्ट के बार-बार तलब करने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी ताराचंद्र के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। गैरजमानती वारंट इश्यू होने के बाद पुलिस ने ताराचंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली के गोविंदपुरी में काम करता है और छुपकर रह रहा है।
दिल्ली से हुईं गिरफ्तारी
जानकारी मिलते ही एटा police ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दिल्ली के गोविंदपुरी से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी की उम्र 62 वर्ष है। आरोपी के 5 बच्चे भी हैं। लेकिन पुलिस के इस एक्शन से आपको पता चल गया होगा कि बसपन का प्यार जब पुलिस और कोर्ट न भूले तो क्या होगा। इसका अंजाम ये होगा कि बुढ़ापे में भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



