Sunday, February 8, 2026
HomeUttarakhandजजी गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा, ओरोपी पुलिस की गिरफ्त...

जजी गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा, ओरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हïल्द्वानी, खबर संसार। कल शाम भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास किसी व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण द्वारा तत्काल, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।

पुलिस द्वारा घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया परिजनों को सूचित किया। तत्पश्चात घटना में सलिप्त अभियुक्त के विरूद्व धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर मामूर किए गए।

वीडियों भी देंखे

आपसी रंजिशन में युवक को मारी गोली

काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ- पर यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के विगत चुनाव के दौरान हार जाने के कारण आपसी रंजिशन उसने यह घटना को अंजाम दिया।

अभियुक्त सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी का रहने वाला है। इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.