HomeInternationalराेड़ पर Policeman बेच रहा अपने बच्चों को 50-50 हजार में

राेड़ पर Policeman बेच रहा अपने बच्चों को 50-50 हजार में

सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की वर्दी (Policeman) में खड़ा एक आदमी अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर कुछ अपील कर रहा है। इस वीडियो को तेज़ी से रीट्वीट किया जा रहा है। उसकी भाषा अलग है, लेकिन ये पता चल रहा है कि वो अपने बच्चों को 50 हज़ार रुपये में बेचने की बोली लगा रहा है।

Vice के मुताबिक ये मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan Viral Videos) का है। चौंकाने वाला ये वीडियो पाकिस्तान के सिंध इलाके का है, जहां के घोटकी ज़िले में ये पुलिसकर्मी (Policeman) रहता है। वो जेल विभाग में काम करता है और उसकी तत्कालीन परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि वो सड़क पर खड़े होकर अपने दो छोटे-छोटे बच्चों की नीलामी कर रहा है। ये पूरा मामला काफी संजीदा है।

Policeman है भ्रष्टाचार से परेशान

वीडियो को शेख सरमद नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी (Policeman) का नाम निसार लशारी बताया जा रहा है। उसका कहना है कि वो जेल विभाग का कर्मचारी है। यहां उसके सीनियर्स बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-चीन ने भूटान में भी बसा दिये 4 गांव, satellite तस्वीरों से हुआ खुलासा

जब वो रिश्वत नहीं दे पाया तो उसकी छुट्टियां रद्द कर दी गईं। इतना ही नहीं लशारी का तबादला भी शहर से 120 किलोमाीटर दूर लरकाना में कर दिया गया। वो अपने बॉस के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर सकता, क्योंकि उसकी पहुंच ऊपर तक है।

वीडियो से हल हुई समस्या

भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर निसार ने घोटकी की सड़क पर खड़े होकर 50 हज़ार में अपने बीमार बच्चे की बोली लगानी शुरू कर दी। वेबसाइट के मुताबिक निसार लशारी का ये वीडियो वायरल होने के बाद उसे इसका फायदा मिला। उसकी फरियाद सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह तक पहुंच गई है। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करते हुए निसार की नौकरी घोटकी में ही बने रहने का आदेश दिया है और उन्हें बच्चे के इलाज के लिए 14 दिन की छुट्टी दिए जाने के लिए भी कहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.