खबर संसार हल्द्वानी। प्रताप रैकवाल बने हल्द्वानी भाजपा अध्यक्ष। जी हा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है । उनके साथियों ने उन्हे मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की।
प्रताप रैक्वाल को हल्द्वानी, किशोर जोशी को काठगोदाम व राजेंद्र नेगी को मुखानी का अध्यक्ष बनाया है।
प्रताप रैकवाल बने हल्द्वानी भाजपा अध्यक्ष
सूची के मुताबिक जगदीश पंत बिन्दुखत्ता, धन सिंह लालकुआं, दीपक बहुगुणा हल्दचौड़, मुकेश बेलवाल गौलापार, नरेश नयाल ओखलकांडा, प्रदीप बिष्ट धारी, अंकित पांडे रामगढ़, कमला आर्या भीमताल नगर, नंदी खुल्बे बेतालघाट, सोबन सिंह गरमपानी, पंकज उप्रेती भवाली, आनंद बिष्ट नैनीताल, प्रताप रैक्वाल हल्द्वानी, किशोर जोशी काठगोदाम, राजेन्द्र सिंह नेगी मुखानी, सुरेश गौड़ बिठौरिया, धीरेंद्र पांडे लामाचौड़, विक्रम सिंह जंतवाल कालाढूंगी, जोगा सिंह मेहरा कोटाबाग, विरेन्द्र रावत रामनगर ग्रामीण, मदन जोशी रामनगर व दीपा भारती मालधनचौड़ की मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं।


