डाॅन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बेरीपड़ाव में प्री प्राइमरी वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर छात्रों ने नैतिकता, साहस और साझेदारी की भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
वार्षिक खेलकूद दिवस की शुरूआत में बच्चों के द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी और जिनमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे बैलेंसिग रेस, हर्डल रेस, फ्रोग रेस, बेलून रेस, आॅपस्टिल रेस, लेमन रेस में छात्रों के द्वारा अदभुत प्रदर्शन किया।
फ्रोग रेस प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में कक्षा यूकेजी की देविना श्रीवास्तव प्रथम
फ्रोग रेस प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में कक्षा यूकेजी की देविना श्रीवास्तव प्रथम, द्वितीय वेदिका एवं तृतीय स्थान रितिक रहे।
एलकेजी में बलून रेस में प्रथम स्थान पर शिवाय, द्वितीय स्थान पर कुशाग्र एवं तृतीय स्थान पर राद्यव रहे। नर्सरी कक्षा में बेलेसिंग रेस में वर्तिका प्रथम, द्वितीय कामाख्या एवं तृतीय स्थान पर भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की चेयर पर्सन श्रीमती आरती बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिये गये एवं इन सभी बच्चों को आशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता को संपन्न करने में कोमल महतोलिया, कविता जोशी, चन्द्रिका जोशी, प्रीति भट्ट एवं हेमा धामी का विशेष रूप से योगदान रहा।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















