पिथौरागढ़, खबर संसार। जीआईसी बिर्थी में 10 वी क्लास की छात्रा को कमरे में बुलाकर दुराचार (rape) का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुुुए आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को परजिनों की शिकायत पर प्रधानाचार्य लालू राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी लालू राम राजन, निवासी ग्राम गिनी पोस्ट- गिरगांव को नाचनी से गिरफ्तार कर लिया है। नाचनी थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के मामले में पड़ताल जारी है।
ये था पूरा मामला
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी बिर्थी के प्रधानाचार्य ने 10 वी क्लास की छात्रा को कमरे में बुलाकर दुराचार (rape) का प्रयास किया। उसके कपड़े तक फाड़ डाले। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
इसे भी पढ़े- कोरोना हो जाए तो, 6 मिनट का वॉक test ले जानें अपना आक्सीजन स्तर
तहरीर में कहा गया है कि करीब 4 दिन पहले प्रधानाचार्य लालू राम ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया। उसके साथ दुराचार (rape) का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा वहां से भागी। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने नाचनी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। नाचनी थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।