रायपुर, खबर संसार। रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित साइन आर्केड स्पा में पुलिस ने दबिश देकर स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश किया। बीते रविवार की देर रात पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में सात लड़की दो लड़के सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब दस बजे दबिश दी। जहां इन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। तालाशी लेने पर स्पा सेंटर में देह व्यापार से संबंधित कई आपत्तिजनक साम्रगी जब्त की गई। साथ ही पचास हजार रुपए नगद भी बरामद किया गया।
इसे भी पढ़े-सेक्स रैकेट पकड़ा,इतनी लड़की और इतने लड़के मौके पर पकड़े
रायपुर पुलिस के आधा अधिकारियों ने बताया की स्थानीय लोगों द्वारा बीते कई दिनों से स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियां होने की शिकायत की जा रही है। लोगों ने बताया था कि देर रात तक युवकों का आना–जाना लगा रहता है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
एक महीने का होता था सौदा
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के आरोप में जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें तीन छत्तीसगढ़, एक बिहार, एक पश्चिम बंगाल और दो ओडिशा की हैं। साथ ही रायपुर के ही कोटा निवासी 24 वर्षीय तुषार अग्रवाल और महेश कालानी गुढियारी निवासी 29 वर्षीय विवेक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को काफी दिनों से चौबे कालोनी में संचालित शाइन आर्केड स्पा में अवैध व्यापार की शिकायत मिल रही थी।
एडिशनल एसपी चंचल तिवारी ने पुलिसकर्मियों के साथ स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से नौ लोगों को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर की संचालिका थर्ड जेंडर बताई जा रही है। लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें मोटी रकम दे कर महीने भर के लिए बुलाया जाता था। हर महीने लड़कियां बदल जाती थीं। अन्य–अन्य प्रदेशों से लड़कियां आती थीं। कई बार वे एक स्पा से दूसरे सेंटरों में भी काम के लिए जाती थीं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
