HomeUncategorizedहल्द्वानी स्पा सेंटरों में छापा, मिली बीयर व प्रतिबंधित टेबलेट, 10-10 हजार...

हल्द्वानी स्पा सेंटरों में छापा, मिली बीयर व प्रतिबंधित टेबलेट, 10-10 हजार का चालान

खबर संसार, हल्द्वानी। ताबड़तोड़ गाड़िया स्पा सेंटरों के आगे रुकी, लड़कियां नंगे पैर ही भाग गई। जी हा एक स्पा में जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। क्लाउड नाइन तथा प्लान बी में आज छापेमारी की गई तो ये बाते सामने आई।

एकाएक छापा से स्पा के स्टाफ में हड़कम मच गया, कोई कहने लगी में हाउस कीपिंग करती हुं तो एक बोली झाड़ू पोंछा लगाती हूं। तो चार पांच डर के पीछे के रास्ते से फरार हो चली। इस बीच उनके बेग इत्यादि वही छूट गए।

तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए

इससे पूर्व आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में छापेमारी की। मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए।

छापा में मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। फिर टीम ने एक एक कमरे की तलाशी लेनी स्टार्ट कर दी। एक कमरे में बीयर की बॉटल मिली तो एक बैग में प्रतिबंधित टेबलेट के पत्ते भी मिले। इन दवाओं का यूज शायद बूस्ट के लिए किया जाता है।

स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली

छापा के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली। आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े- अगर ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग है, ये साबित हो गया तो क्या होगा जानिए? 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.