खबर संसार, नई दिल्ली: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! अब टिकट के साथ मिलेगा code number भी, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए नियमों के तहत कुछ बड़े बदलाव किये हैं। जिसमें अब रेल टिकट बुकिंग के साथ कोड नंबर भी जारी किया जाएगा। जिससे यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इन दिनों रेलवे ने नये कोच की शुरुआत की है, जिसमें यात्रियों को टिकट के साथ code number भी जारी किया जाएगा। जिससे यात्री अपने पंसद की सीट चुन सकते हैं।
टिकट बुक करते समय code number का रखना होगा ध्यान
यहां बताते चलें कि भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच की शुरूआत की है। रेलवे ने ट्रेनों में कई एक्स्ट्रा कोच की शुरुआत की है. इसमें एसी-3 टियर की किफायती वर्ग भी शामिल है। ऐसे कोच में 83 बर्थ हैं। जिनका किराया बेहद कम है। इसके लिए आपको टिकट बुक करते समय code number का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढें- युवा शानू की रोड ऐक्सिडेंट में जान गई
विस्टाडोम कोच की शुरूआत
यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विस्टाडोम कोच की शुरूआत की हैं जिसकी खासियत है कि कोच की छत भी शीशे की बनी होगी। जिससे आप बाहर का नजारा भी देख सकते हैं। बता दें कि ये विस्टाडोम कोच मुंबई के दादर से लेकर गोवा के मडगावं तक चलती है। तो आइए जानते हैं किस कोच का बुकिंग कोड क्या होगा।
बुकिंग कोच कोड
- विस्टाडोम V.S. AC DV
- स्लीपर S.L. S
- एसी चेयरकार C.C C
- थर्ड एसी 3A B
- एसी थ्री टियर इकोनॉमी 3E M
- सेकेंड एसी 2A A
- गरीब रथ एसी थ्री टियर 3A G
- गरीब रथ चेयरकार CC J
- फर्स्ट एसी 1A H
- एग्जीक्युटिव क्लास E.C E
- अनूभुति क्लास E.A K
- फर्स्ट क्लास F.C F
- विस्टाडोम एसी E.V E.V
