मुंबई, खबर संसार। पोर्नोग्राफी मामले में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को 8 घंटे पूछताछ की। एक्ट्रेस से राज कुंद्रा के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया। शर्लिन शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंची थीं और रात 8 बजे ऑफिस से बाहर निकलीं।
बयान दर्ज करने के बाद शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने एक बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा ने कहा था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियोज बहुत ज्यादा पसंद हैं। शर्लिन ने अपने इंटरव्यू में कहा,’ राज कुंद्रा मेरे गुरु थे। उन्होंने मुझे यह कहकर गुमराह किया था कि मैं जो कुछ भी शूट कर रहा हूं वह ग्लैमर के लिए है।
इसे भी पढ़े-Bajrang Punia ने कजाखस्तान के पहलवान को हरा भारत को दिलाया छठा पदक
उन्होंने मुझे यहां तक बताया कि शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियोज और फोटोज बहुत पसंद हैं। शर्लिन आगे कहती हैं, राज कुंद्रा ने मुझे विश्वास दिलाया कि सेमी न्यूड और पोर्न आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है, यह कैजुअल हर कोई ऐसा करता है और मुझे भी ऐसा ही करना चाहिए।’
बयान देते हुए रोईं शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने रोते हुए अपना बयान दर्ज कराया और कहा,’ मुझे नहीं पता कि मैं कहां से शुरू करूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह के स्कैम में फंस जाऊंगी और एक दिन मुझे क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज कराना होगा। जब मैं पहली बार राज कुंद्रा से मिली तो मुझे लगा कि मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। मुझे लगा कि मुझे बड़ा ब्रेक मिलेगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि शिल्पा शेट्टी के पति मुझसे गलत काम करवाएंगे।’
ग्लैमरस वीडियोज के नाम पर सेमी न्यूड वीडियोज बनाए गए
शर्लिन ने आगे कहा,’मैंने आर्म्सप्राइम के साथ एक समझौता किया और वीडियोज बनाना शुरू किया। ग्लैमरस वीडियोज से शुरू किया था लेकिन धीरे-धीरे बोल्ड फिल्मों में चला गया। बाद में, मुझे सेमी न्यूड और फुल न्यूड वीडियोज करने पड़े। मुझे हमेशा कहा जाता था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि हर कोई ऐसा करता है।’
‘शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियोज बहुत पसंद हैं’
इंटरव्यू के दौरान शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने कहा,’राज कुंद्रा मुझसे कहते थे कि शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियोज और फोटोज बहुत पसंद हैं। इससे मुझे ऐसे वीडियोज पर काम करने की प्रेरणा मिलती थी। जब आप शिल्पा शेट्टी जैसे लोगों से प्रेरित होते हैं, तो आपको समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत। जब इस तरह के वीडियो बनाने के लिए मेरी तारीफ की गई, ऐसे मुझे ऐसे काम करने के लिए प्रेरणा मिली।’



