HomeSportRavi Dahiya ने रचा इतिहास, कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Ravi Dahiya ने रचा इतिहास, कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

खबर संसार, नई दिल्ली: Ravi Dahiya ने रचा इतिहास, कुश्ती के फाइनल में पहुंचे। देश के जाने माने भारतीय पहलवान Ravi Dahiya ने कजाखस्तान के नूरीस्लाम को हराकर तोक्यों ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गए। रवि दहिया कुश्ती स्पर्धा के पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के सानायेव नूरीस्लाम को हराकर तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गए हैं।

Ravi Dahiya से पहले सुशील भी जीत चुके हैं रजत पदक

Ravi Dahiya  से पहले पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक जीता था। इसके पहले सेमीफाइनल में दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13. 2 से हराने के बाद बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14. 4 से हराया।

Ravi Dahiya ने  अपने विरोधी के दोनों पैरों पर हमला किया और उसके गिरने से जीतने में कामयाब रहे।  रवि दहिया ने इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक  में देश के लिए चौथा मेडल पक्का कर लिया है। अब वे फाइनल में गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे।

ये भी पढ़े- भारत-पाकिस्तान 24 October को होंगे आमने-सामने

वहीं पूनिया ने पुरूषों के 86 किग्रा वर्ग में आसान ड्रॉ का पूरा फायदा उठाते हुए पहले दौर में नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को मात दी जो अफ्रीकी चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन के जुशेन लिन को 6. 3 से हराया।

आपको बात दें कि भारतीय पहलवान दीपक पुनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल (86 किग्रा) के क्वार्टर फाइनल में चीन के जुशेन लिन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता। लवलीना को महिलाओं के वेल्टरवेट (64-69 किग्रा) सेमीफाइनल मैच में तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली ने 0-5 से हराया।

सुशील ओलंपिक में दो व्यक्तिगत स्पर्धा के पदक जीतने वाले अकेले भारतीय थे लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कांस्य जीतकर बराबरी की। लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। वहीं साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक हासिल किया था ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.