खबर संसार, काशीपुर: मसाज parlour पर काम को करने किया मना, तो भाभी के दोस्त ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पार्लर में काम करने के लिए एक युवती पर भाभी ने जबरन दबाव डालने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने मसाज parlour काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने अपनी सौतेली भाभी के दोस्त पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाने के बाद युवती ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ये भी पढें- मुख्यमंत्री से मिलने आई युवती से hotel में छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
मसाज parlour पर काम करने का बनाया दबाव
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी है, जिसमें युवती ने कहा है कि वह असम राज्य के करीमगंज की रहने वाली है। कुछ दिनो पहले ही उसके सौतेले भाई और उसकी पत्नी सपना विश्वकर्मा ने उसे काम दिलाने के बहाने असम से काशीपुर बुला लिया। काशीपुर आने के बाद उस पर एक मसाज parlour पर काम करने कर दबाव बनाया जाने लगा। जिसके लिए उसने इन्कार कर दिया।
पुलिस को सौंपी तहरीर
जिसके कुछ दिनों बाद भाभी के दोस्त इशाक उर्फ डेविड जो नीर विहार उत्तरी दिल्ली का रहने वाला है। उसके युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जहां से वह भागकर कोतवाली आ गई। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाभी, उसके दोस्त व मसाज parlour स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। SI प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसा प्रतीत हो रहा है। क्योंकि युवती ने मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चलाने की बात भी कही है। उसकी जांच की जा रही है।


