खबर संसार, नई दिल्ली : डाॅक्टर्स का दावा – ओमिक्रॉन के मरीज मल्टी-विटामिन और paracetamol से हो रहे ठीक, कोविड के आमिक्रोन वेरिएंट से फैल रहे संक्रमण को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। इन दिनों दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश हाॅस्पिटल (LNJP) में इस ओमिक्रॉन वेरिएंट के कई मरीज भर्ती हैं। ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज करने के बाद वहां के डाॅक्टर्स का कहना है कि ओमिक्रोन ज्यादा खतरनाक नहीं है। इस संक्रमण के जो मरीज है वह सिर्फ paracetamol व मल्टी विटामिन गोलियों से ही काफी हद तक ठीक हो जा रहे हैं।
ये भी पढें- January 2022 – पूरे महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
साधारण दवाइयों से ठीक हो रहे ओमिक्रॉन मरीज
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि दिल्ली के सबसे बड़े अस्तपाल (LNJP) में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 40 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। उनमें से करीब 19 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अपने-अपने घरों को भेज दिया गया है। (LNJP) अस्पताल के एक सीनियर डाॅक्टर्स ने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित करीब 90 प्रतिशत मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। शेष मरीजों में गला दर्द, हल्का बुखार और शरीर में दर्द होने जैसे मामूली लक्षण सामने आए हैं। जो साधारण दवाइयों से ठीक हो जा रहे हैं। लेकिन कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार लगातर बढ़ रही है। जो चिंता का कारण है।
मल्टी-विटामिन और paracetamol से ठीक हो रहे मरीज
एलएनजेपी अस्पताल डॉक्टर ने कहा कि ओमिक्रॉन के इन मरीजों के उपचार में केवल मल्टी-विटामिन और paracetamol की गोलियों का ही इस्तेमाल किया गया। हमने उन्हें कोई अन्य दवा देने की आवश्यकता महसूस नहीं की। इसके साथ डॉक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए अधिकतर मरीज विदेश से लौटे हैं। उनमें से ज्यादातर मरीजों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। जबकि तीन-चैथाई मरीजों ने टीके की बूस्टर खुराक भी ले चुके थे।
