HomePoliceखुलासा *पत्नी, साला, सांडू निकले राजमिस्त्री के हत्यारे 

खुलासा *पत्नी, साला, सांडू निकले राजमिस्त्री के हत्यारे 

ख़बर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा.खुलासा *पत्नी, साला, सांडू निकले राजमिस्त्री के हत्यारे. जी हा बीती 31 जुलाई को हुए धाधा फार्म किच्छा निवासी राजमिस्त्री कमलेश हत्याकांड का आज क्षेत्राधिकारी किच्छा ने खुलासा करते हुए बताया की 31 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की, कि एक राजमिस्त्री कमलेश का शव धाधा फार्म अमरूद के बाग मे परिवारजन को मिला जिसके शव को उसके परिवार वाले घर ले गये हैं और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं इस पर कलकत्ता फार्म चौकी इंचार्ज एस आई ओमप्रकाश नेगी मौक़े पर पहुचे और कमलेश (मृतक)के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया।

खुलासा *पत्नी, साला, सांडू निकले राजमिस्त्री के हत्यारे* 

जिसमे खुलासा हुआ की कमलेश की हत्या गला दबाकर की गयी हैं। कमलेश की पत्नी पिंकी ने 31जुलाई को पति की अज्ञात द्वारा हत्या की एफ आई आर दर्ज कराई थी।जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए हत्या का खुलासा करने के लिए एसएसआई राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गयी।

*पुलिस टीम की जाँच और पोस्टमार्टम से हुआ हत्या का खुलासा* 

पोस्टमार्टम मे हत्या का खुलासा होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सितारगंज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के परिवेक्षण मे उचित निर्देश मे हत्या के खुलासे हेतू एसएसआई राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी ताकि कमलेश की हत्या का खुलासा शीघ्र हो सके।जिसके बाद मृतक कमलेश के परिवार जनो से पुलिस द्वारा गहनता से पूछ ताछ और लगभग दर्जनों सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक की गयी और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य जुटाये गये और धाधा फार्म के आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गयी।और जुर्म साबित होने के बाद तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

*पत्नी पिंकी, और रिश्तेदार ही निकले कमलेश के हत्यारे*

पुलिस द्वारा हत्या के खुलासे हेतू मृतक के ससुर मुन्नेश्वर लाल (60) निवासी सिरसा थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तरप्रदेश जो की वर्तमान मे धाधा फार्म किच्छा से भी शक के आधार पर अलग अलग माध्यम से पूछ ताछ की गयी जिसमे मुन्नेश्वर ने कबूला की 30जुलाई की रात्रि को उसकी पुत्री पिंकी(36) और पुत्र गोविन्द(31) व उमरोली, हरदोई उत्तरप्रदेश निवासी दमाद प्रमोद(36) पुत्र हेमराज द्वारा मृतक कमलेश के ही गमछे से उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर उसका शव अमरुद के बाग मे पुलिस को गुमरहा करने के उद्देश्य से छुपा दिया था।और अफवाह फैलायी की कमलेश शौच के लिए गया था और रात से घर वापिस नहीं आया।जिसके बाद वह सुबह 5बजे करीब खुद ही कमलेश के शव को ढूंढ कर घर वापिस ले आये थे।

*पति द्वारा मारपीट और शक से परेशान थी पिंकी*

मृतक के ससुर द्वारा पूछ ताछ मे उसके कबूलनामे के बाद पुलिस द्वारा बरेली रोड हाइवे पर राजपूत ढाबे के पास से पुलिस ने तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने पूछ ताछ मे हत्या की बात को कबूलते हुए मृतक कमलेश की पत्नी पिंकी ने पुलिस को हत्या की वजह मे कमलेश द्वारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट और उस पर शक करना गैर मर्दो के साथ सम्बन्ध बताना और रोज ऐसे ही उसकी प्रताड़ना को जिम्मेदार बताया जिसकी वजह से वह उसकी हत्या को मजबूर हुई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.