खबर संसार, हल्द्वानी: नैनीताल के ज्योलीकोट में सड़क accident, तीन की मौत, उत्तराखंड में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगर कुमाऊं की बात करें तो यहां आज रविवार 12 जून को सुबह तड़के नैनीताल के ज्योलीकोट में सड़क accident होने से दो लोगों की मौत हो गई है। व पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। जबकि घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढें- राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखीं
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर रही एक टैक्सी ज्यूलीकोट के निकट लीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी पांच लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्योलीकोट चैकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि accident में हल्द्वानी निवासी चंदन एवं रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप की मृत्यु हो गई है। जबकि टैक्सी चालक सतपाल आर्य निवासी बेतालघाट, अजय राणा निवासी रुद्रपुर व विजेंद्र सिंह निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इधर दूसरी ओर रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार ज्यूलीकोट के बैंड नंबर एक के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें होटल आर्मडेल नैनीताल निवासी अतिन साह की मृत्यु हो गई। वहीं चालक सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर भर्ती करवाया गया है।
