HomeAdministrativeसड़क घोटाला रोड ही डकार गए डकार भी नही ली

सड़क घोटाला रोड ही डकार गए डकार भी नही ली

खबर संसार हल्द्वानी।सड़क घोटाला रोड ही डकार गए डकार भी नही ली !सड़क घोटाले क्वालिटी के साथ डिस्टेंस में खेल हो जा रहा? जी हा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत खनस्यूं टांडा निर्माणाधीन मोटर मार्ग में इस तरह का भ्रष्टाचार सामने आया है।

निवासियों ने जिलाधिकारी से लेकर पीडब्ल्यूडी के चीफ को भी इस बाबत ज्ञापन दिया है जहा से इन सबको आश्वाशन मिला है की जांच कराई जा रही है।मामला इस प्रकार है कि खनस्यूं टांडा निर्माणाधीन मोटर मार्ग का प्रस्ताव पूर्व में ग्रामवासियों द्वारा 12 किलोमीटर का दिया गया था । उक्त मोटर मार्ग को पी ऍम जी ऐस वाय विभाग द्वारा 10 किलोमीटर स्वीकृत किया गया l प्रस्तावित मोटर मार्ग की लम्बाई घटाने की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गयी ? वर्तमान में कार्यदायी संस्था द्वारा 10 किलोमीटर भी पूरा नहीं कराया गया ? ग्रामवासियों के अनुसार लगभग शेष 800 मीटर निर्माण कार्य अभी होना बाकी है ।अनेकों बार अनेकों माध्यम से लिखित ,मौखिक व सी एम पोर्टल के माध्यम से उक्त शेष 800 मीटर का निर्माण करने का अनुरोध किया गया लेकिन विभाग द्वारा ग्रामीणों के अनुरोध को नजरअंदाज किया जा रहा है ?

सी ऍम पोर्टल में भी मोटर मार्ग के निर्माण की अंतिम बिंदु (टारगेट पॉइंट ) तक पूर्ण होने की जानकारी देकर ग्रामवासियों को गुमराह किया जा रहा है ? वर्तमान में मोटर मार्ग के निर्माण को निर्जन स्थान जंगल में समाप्त कर दिया गया है?वन व पर्यावरण विभाग के पोर्टल में जो मानचित्र व दस्तावेज अपलोड किये गए है तथा जिसके आधार पर पर्यावरण विभाग से स्वीकृति ली गयी है एवं किये गए वास्तविक निर्माण कार्य में काफी भिन्नता [अंतर ]है ?

मोटर मार्ग के संरेखण व ग्रेड में भी काफी भिन्नता है ?
पर्यावरण विभाग में जो प्रस्तावित मानचित्र व दस्तावेज अपलोड किये गए है के अनुसार मोटर मार्ग का निर्माण मल्ला टांडा के प्राथमिक विद्यालय व पंचायत घर तक सम्पर्कित होना था। जो कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मानकों के अनुसार आवश्यक है. अपलोडेड दस्तावेजों में मोटर मार्ग में हेयर पिन बेंड भी दर्शाया गया है। काफी अनुरोध के बाद भी विभाग द्वारा उपरोक्त कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिस वजह से मल्ला टांडा की 60 प्रतिशत ग्रामीण आबादी मोटर मार्ग के लाभ से वंचित रह गयी है। वर्तमान में जिस निर्जन स्थान जंगल में मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को समाप्त कर दिया गया है उस स्थान से मल्ला टांडा की दूरी लगभग ३ किलोमीटर है। जिससे ग्रामवासियों में काफी रोष ब्याप्त है। उक्त मोटर मार्ग का निर्माण ग्रामवासियों की अपेक्ष्याओं के अनुसार न होना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मूल उद्देश्य व जनभावनाओं के अनुकूल भी नहीं है। ग्रामीणों का मानना है पी ऍम जी ऐस वाई विभाग की ग्रामीणों की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। विभाग की रूचि ठेकेदार व कुछ खास को लाभ पहुंचाने में अधिक है। सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों के आवास , सिचाई के खेत , घराट (चक्की ) खडंजे , अश्व मार्ग मुक्ति धाम मार्ग छतिग्रस्त (नष्ट ) हो गए है । ग्रामीणों को मोटर मार्ग के लम्बाई में कटौती की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने समाधान पोर्टल में शिकायत संख्या 15648व 15650 दिनांक 11thApril 2019 के माध्यम से पुनः मोटर मार्ग के 3 किलोमीटर विस्तार हेतु निवेदन किया गया था

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.