नई दिल्ली, खबर संसार। कांग्रेस में आपसी कलह साफ दिख रही है। एक तरफ राहुल गांधी (Rahul) चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब पहुंच कर एकजुटता का संदेश देते है जबकि दूसरी तरफ जब पंजाब में सियासी उठापटक हो रही तो ऐसे समय में राहुल गांधी पंजाब के बजाए केरल के दौरे पर चले जाते है।
पंजाब में मची हलचल को लेकर सबकी निगाहें आलाकमान पर जाकर टिक गई है। बताते चले कि हाल में ही पंजाब में मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा और चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। माना जा रहा है कि इन तमाम घटनाक्रम के पीछे राहुल गांधी (Rahul) और प्रियंका गांधी का सबसे बड़ा रोल था।
नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में भी राहुल गांधी (Rahul) पंजाब पहुंचे थे और एकजुटता का संदेश दिया था। इस घटनाक्रम को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और यह कह दिया कि वह हक की लड़ाई जारी रखेंगे।
इसे भी पढ़ें-सुई से वैक्सीन लगवाने में होता है pain तो वैक्सीन पैच से लगवाये वैक्सीन नहीं होगा दर्द
सिद्धू के साथ एक और मंत्री ने भी दिया इस्तीफा
सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। नवजोत सिंह सिद्धू का साथ देने के लिए एक मंत्री ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है और तो और कई कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पंजाब कांग्रेस में यह हलचल ऐसे समय में है जब वहां विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने से भी कम वक्त बचा हुआ है।
इन तमाम घटनाक्रमों के बीच आज राहुल गांधी (Rahul) केरल दौरे पर निकल गए हैं। वह आज सुबह कलीकट हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से वह कोझिकोड और मालापुरम जाएंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
