खबर संसार। अगर आप को सुई से वैक्सीन लगवाने में डर लगता है तो यह खबर आप के लिए है। अब आप को सुई के दर्द (pain) को नही झेलना पडेगा क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक एैसी तकनीक विकसीत की है जिससे कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर आप को बहुत ही कम दर्द होगा। और उसका असर भी नार्मल सूई के मुकाबले दस गुना होगा।
बता दें कि अमेरिका के वैज्ञानिकों ने सुई के डर और दर्द (pain) को कम करने के लिए 3डी प्रिंटेड वैक्सीन पैच तैयार किया है। इससे वैक्सीन लगाना और आसान होगा। वैक्सीन पैच को अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉथ कैरोलिना ने मिलकर तैयार किया है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहला ट्रायल जानवरों पर होगा। वैज्ञानिकों ने इसके लिए अमेरिका में एप्रूवल मांगा है।
दस गुना तेजी से देता है रिस्पाॅन्स
वैज्ञानिकों का मानना है कि हाथ में सुई से टीका लगने मुकाबले यह वैक्सीन पैच 10 गुना ज्यादा तेजी से इम्यून रिस्पॉन्स देता है। पैच की मदद से वैक्सीन शरीर में पहुंचने पर टी-सेल्स और एंटीबॉडी का रिस्पॉन्स हाथों में इंजेक्शन से लगवाने वाली वैक्सीन के मुकाबले ज्यादा तेज रहा है।
इसे भी पढ़े- पत्नी गई मायके तो युवक ने कर दी 16 goats की हत्या
शोधकर्ताओं का कहना है, इस पैच की मदद से स्किन की इम्यून सेल्स तक सीधे वैक्सीन पहुंचाई जा सकती है। जो वैक्सीन के काम करने के लिए सबसे बेहतर स्थिति है। ट्रायल के दौरान पैच की मदद चूहे को वैक्सीन लगाई और उसमें एंटीबॉडी का रिस्पॉन्स काफी तेज था। (pain)
कैसे काम करता है वैक्सीन पैच
वैक्सीन पैच में बेहद बारीक 3डी प्रिंटेड माइक्रोनिडिल (सुई) लगी हुई हैं। इस पैच को स्किन पर रखकर वैक्सीन लगाते हैं। बेहद बारीक सुई की मदद से स्किन से होते हुए वैक्सीन सीधे शरीर में पहुंचती है। आम सुई के मुकाबले इससे महसूस होने वाला दर्द (pain) काफी कम रहता है।
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जोसेफ एम डीसिमोन कहती हैं, तकनीक के बदलते दौर में हमें सुई के डर के कारण होने वाली बेचैनी को कम करने की जरूरत है। इसके साथ ही वैक्सीन डोज की मात्रा को भी घटाया जा सकता है। पैच की मदद से लोगों को नई तरह से वैक्सीन दी जा सकती है। खास बात है कि इसे इंसान खुद लगा सकता है।



